फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार की वायुसेना को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया, कराया अभ्यास

विज्ञापन
tautght the myanmar air force a disaster management lesson practiced - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना द्वारा लगातार तीसरे दिन म्यांमार की वायु सेना को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान भारतीय वायु सेना के अभ्यास सत्र के अंतिम दिन एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों का लाइव प्रदर्शन करके दिखाया। अभ्यास सत्र में शामिल होने के साथ म्यांमार वायुसेना के सदस्यों ने संगम, किला, आनंद भवन, संग्रहालय आदि को भी जाकर देखा।
विज्ञापन

दरअसल म्यांमार वायुसेना का 20 सदस्यीय दल आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ने के लिए मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंचा। यहां इस दल को तीन दिवसीय ट्रेनिंग मध्य वायु कमान मुख्यालय बम्हरौली में दी गई।
इस दौरान दोनों ही सेनाओं एक दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखा। सत्र के तीसरे एवं अंतिम दिन एयर कमोडोर सुरेश ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों ही देशों की वायु सेना ने बीते तीन दिन के दौरान एक दूसरे से काफी कुछ सीखा। इस दौरान मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचलन की प्रक्रियाओं को भी समझने का मौका मिला। कहा गया कि भविष्य में भी दोनों देश एक साथ एचएडीआर मिशन में भाग लेें। इस बीच आपदा प्रबंधन का लाइव प्रदर्शन की म्यांमार वायुसेना के सदस्यों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें