फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तनवीर, सुफियान, अकीब व हाशिम चुने गए मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
मऊआइमा। मैन ऑफ द मैच विजेता ​खिलाड़ी को किया जा रहा सम्मानित
विज्ञापन
मऊआइमा में हाजी अब्दुल कय्यूम मेमोरियल पीजी काॅलेज की ओर से मऊआइमा ईदगाह आजमपुर ग्राउंड पर हो रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच समरा मेडिकल और बन्नू इलेवन के बीच खेला गया। बन्नू इलेवन ने 72 रन बनाए जबकि समरा मेडिकल 36 रन ही बना पाई। बन्नू इलेवन के तनवीर हसन को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच शहबाज इलेवन और बैरहना के बीच खेला गया। बैरहना ने 54 रन बनाए जबकि शहबाज इलेवन ने 55 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुफियान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।तीसरा मैच मरहबा प्लास्टिक और सराय ख्वाजा के बीच खेला गया। मरहबा प्लास्टिक ने 51 रन बनाए जवाब में सराय ख्वाजा ने 52 रन बनाए। अकीब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथा मैच वामिक किंग कोट बनाम कफील इलेवन के बीच खेला गया। कफील इलेवन ने 52 रन बनाए जबकि वामिक किंग कोट 49 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच हाशिम को चुना गया। टूर्नामेंट में अध्यक्ष मूसा अंसारी,कौशर गयास, उपाध्यक्ष वामिक अंसारी,असिफ अब्बासी, हाफिज सलमान, खलील,मुफ्फर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें