फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrested : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, मोबाइल एप से कर रहे थे खेल

Sun, 15 Jun 2025 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक और खेल का भंडाफोड़ रविवार को हुआ। पुलिस ने संचालक समेत तीन लोगों को कीडगंज से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मोबाइल एप व डिजिटल पेमेंट के जरिये यह पूरा खेल संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक और खेल का भंडाफोड़ रविवार को हुआ। पुलिस ने संचालक समेत तीन लोगों को कीडगंज से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मोबाइल एप व डिजिटल पेमेंट के जरिये यह पूरा खेल संचालित किया जा रहा था। इसमें दांव पर लगाए गए रुपयों की 10 गुना रकम जीतने पर मिलती थी।

एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कीडगंज में सेवा समिति स्कूल के पास ऑनलाइन सट्टे के खेल का संचालन होने की सूचना मिली थी। इस पर शनिवार रात छापा मारा गया। यहां पुलिस को देखकर तीन लोगों ने भागने की कोशिश की। उन्हें पकड़कर तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे का खेल संचालित होते मिला।

पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ कल्लू निवासी गढ़ैया बताया। यह भी बताया कि वह भाग्यलक्ष्मी मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवाता है। पकड़े गए दो अन्य लोगों ने खुद को राजेश जायसवाल व राधेश्याम यादव बताया। साथ ही यह भी बताया कि वह सट्टा खेलने के लिए आए थे।

 

पूणे से संचालन, लाखों का वारा-न्यारा

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में संचालक ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा एप पूणे से संचालित होता है। इसमें हर दो घंटे पर एक नंबर खाेला जाता है। दांव लगाने वाले जिस व्यक्ति का नंबर मैच कर जाता है, उसे 10 गुना रकम का पेमेंट किया जाता है। उसके जैसे कई अन्य एजेंट भी हैं। दांव लगाने से लेकर पेमेंट तक पूरा खेल ऑनलाइन संचालित होता है। जिन लोगों के पास ऑनलाइन पेमेंट एप नहीं होता, उनसे नकदी लेकर वह ही अपने अकाउंट से उनके दांव लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें