बालिका के शोर मचाने पर तांत्रिक ने उसे चुप रहने को धमकी दी। थोड़ी देर में जब परिजन आए तो बालिका ने रो-रो कर कथित तांत्रिक की काले करतूतों को बताने लगी। परिजनों ने तांत्रिक की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी तांत्रिक मोइनुद्दीन पुत्र मोहम्मद शाबान उर्फ कल्लू निवासी ग्राम छतरगढ़ थाना मान्धाता प्रतापगढ़ के खिलाफ पिता ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने जब यह बात परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। लोगों ने तांत्रिक को जमकर पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक व्यक्ति की नौ वर्ष की बेटी काफी दिनों से बीमार चल रही है। बताया गया कि दवा इलाज से ठीक न होने पर किसी ने तांत्रिक को बुलाकर झाड़फूंक कराने की सलाह दी। जिस पर परिजनों ने शुक्रवार को एक तांत्रिक को बुलाया। तांत्रिक ने कहा कि वह एकांत में झाड़फूंक करके ठीक करेगा। उसने बालिका के परिजनों को कहीं सामान लेने भेज दिया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर उसने बच्ची के साथ गलत कार्य किया।
बालिका के शोर मचाने पर तांत्रिक ने उसे चुप रहने को धमकी दी। थोड़ी देर में जब परिजन आए तो बालिका ने रो-रो कर कथित तांत्रिक की काले करतूतों को बताने लगी। परिजनों ने तांत्रिक की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी तांत्रिक मोइनुद्दीन पुत्र मोहम्मद शाबान उर्फ कल्लू निवासी ग्राम छतरगढ़ थाना मान्धाता प्रतापगढ़ के खिलाफ पिता ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी तांत्रिक को हवालात में डाल दिया है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।