फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजी शक्ति पोर्टल : टैबलेट और मोबाइल के लिए इंतजाम खत्म, अब अपलोड हो सकेेगा विद्यार्थियों का डाटा

Mon, 19 Sep 2022 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिजी शक्ति योजना के तहत 12वीं पास करने के बाद स्नातक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट या स्मार्ट फोन मुफ्त वितरित किए जाएंगे। पूर्व में इसके लिए 15 सितंबर से ही पोर्टल खोले की घोषणा की गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से आवेदन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
Prayagraj News : टैबलेट स्मार्टफोन वितरण योजना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार की योजना के तहत मुफ्त टैबलेट एवं स्मार्ट फोन पाने का इंतजार अब खत्म हो गया है। डिजी शक्ति पोर्टल सोमवार को खुल गया। शिक्षण संस्थान पात्र विद्यार्थियों के डाटा अपलोड कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख की घोषणा तो नहीं की गई लेकिन बताया जा रहा है पोर्टल सिर्फ 15 दिनों के लिए खुलेगा। डिजी शक्ति योजना के तहत 12वीं पास करने के बाद स्नातक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट या स्मार्ट फोन मुफ्त वितरित किए जाएंगे। पूर्व में इसके लिए 15 सितंबर से ही पोर्टल खोले की घोषणा की गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से आवेदन शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन



इसके बाद 19 सितंबर से पोर्टल खोले जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में सोमवार शाम को पोर्टल खुल गया। एडीएम नागरिक आपूर्ति जेपी सिंह ने बताया कि शिक्षण संस्थान पात्र विद्यार्थियों के डाटा अपलोड कर सकते हैं।

पिछले सत्र के 30 हजार से अधिक को अब भी इंतजार
सत्र 2020-21 में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के डाटा अपलोड किए गए थे। इनमें से करीब 83 हजार विद्यार्थी पात्र पाए गए थे। 52759 विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरित किए गए थे। इस तरह से पिछले सत्र के ही 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अब भी इस लाभ का इंतजार है।


10790 टैबलेट एवं स्मार्ट फोन है स्टॉक में
10790 टैबलेट एवं स्मार्ट फोन स्टॉक में हैं। करीब 20 हजार टैबलेट एवं स्मार्ट फोन और आने वाले हैं। हालांकि, ये टैबलेट एवं स्मार्ट फोन पिछले सत्र के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे या नए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को इसे लेकर अभी तक शासन की गाइडलाइन नहीं आई है।
विज्ञापन

...तो इस वर्ष भी इविवि के छात्रों का अपलोड नहीं हो पाएगा डाटा
केंद्रीय संस्थान के विद्यार्थियाें को इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं इसे लेकर स्पष्ट गाइड लाइन नहीं होने की वजह से पिछले सत्र में दुविधा की स्थिति बन गई थी। इसकी वजह से पिछले सत्र में विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों के विद्यार्थियों के डिटेल डिजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए थे। बाद में स्थिति स्पष्ट होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पात्रों की बाबत जानकारी मांगी गई लेकिन तब तक पोर्टल ही बंद हो गया था। ऐसे में विश्वविद्यालय के किसी छात्र को अभी इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है।


इस बार भी पहले चरण में उनके डाटा अपलोड होने की उम्मीद कम है। विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में इस बार राष्ट्रीय स्त पर आयोजित परीक्षा के आधार पर दाखिला होना है। परीक्षा का परिणाम तो घोषित हो चुका है लेकिन विश्वविद्यालय के स्तर पर अभी तक मेरिट घोषित नहीं हुई है। यानी दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें