पिता-पुत्र में चल रहा था विवाद
पुलिस के मुताबिक, फौरी जांच पड़ताल और होटल मालिक से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि पिता-पुत्र के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे और उनका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। होटल मालिक प्रकाश ने बताया कि विवाद के बाद से ही बुजुर्ग उनके होटल में रह रहे थे।
‘दरवाजे पर बाहर से लटकाया गया था ताला’
उधर मृतक के बेटे चेतन शांडिल्य का आरोप है कि पिता का शव अर्धनग्न अवस्था में जिस तरह मिला है, उनके शव में करंट प्रवाहित हो रहा था और खून के धब्बे भी थे। बाहर दरवाजे में ताला लटकाया गया था। कमरे की जो हालत थी, उससे यही आशंका है कि उनकी हत्या की गई। उनके खाते से तीन करोड़ रुपये गायब हैं। हत्या के आरोप के बाबत जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किन पर शक है, तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जल्द ही विस्तृत खुलासा करेंगे।
यह भी बताया कि पिता 2006 से अपनी पत्नी से अलग रहते थे। उन्होंने परिवार में यह बताया था कि उन्होंने पार्टनरशिप में होटल बनवाया और अब वह वहीं रहना चाहते थे। पिता से कोई विवाद नहीं था। उन्हें टूल बनाकर गलत तरीके से संपत्ति विक्रय आदि की कार्रवाई कराई जा रही थी और इसी का विरोध किया जाता था। चेतन का यह भी कहना है कि पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इसका ही कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे थे।