फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव पर सुप्रीमकोर्ट का नोटिस

Thu, 15 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सुप्रीमकोर्ट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के खिलाफ अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट की अधिवक्ता सुनीता शर्मा ने सुप्रीमकोर्ट में एसएलपी दाखिल की है। इस पर जस्टिस कुरियन जोसेफ और जस्टिस रोहिंटन फली नारीमन की पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में याचिका निस्तारित करते हुए कहा था कि याची अपना पक्ष उपनिबंधक सोसाइटीज के समक्ष अपना पक्ष रखें। इस आदेश को एसएलपी दाखिल कर चुनौती दी गई है। इसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, एल्डर कमेटी, मुख्य चुनाव अधिकारी, महानिबंधक और सहायक निबंधक को पक्षकार बनाया गया है। सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दूसरी ओर से अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने इसी मामले में हाईकोर्ट में पुनर्विचार अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें