फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली लेकिन ट्रेनें पिटीं, यात्री परेशान

Tue, 30 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन कोहरे के बाद मंगलवार को धूप खिली लेकिन रेलयात्रियों को इसका कोई लाभ नहीं मिला। ट्रेनें रेंगते हुए ही चलीं। इसके कारण  सुबह आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस शाम 5.18 बजे, संगम रात 9.15 बजे, नौचंदी 9.27 बजे जंक्शन पहुंचीं। जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस और चंडीगढ़-इलाहाबाद एक्सप्रेस देर रात तक नहीं पहुंची थीं। लेट होने के कारण प्रयागराज एक्सप्रेस रात 12.30 बजे, संगम भोर में चार बजे, नौचंदी रात दो बजे के करीब रवाना हुईं। रात 11.30 बजे जाने वाली इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के बुधवार सुबह सात बजे छूटने की संभावना है। चंडीगढ़ से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस रात 10 बजे तक ऊंचाहार स्टेशन नहीं पहुंची थी। हालांकि, इस ट्रेन को रात 23.30 बजे लौटाने की योजना थी।
विज्ञापन

कोहरा रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ाने में लगा हुआ है। बताते हैं कि सोमवार की रात नौ बजे से ही ट्रैक दिखना बंद हो गया। इसके कारण ट्रेनें रेंगते हुए चलीं। दोपहर तक लगाए गए अनुमान से भी दो-तीन घंटे की देरी से गाड़ियां इलाहाबाद जंक्शन पर आईं। जयपुर एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से जयपुर से ही चलाई गई। इस ट्रेन के रात 11 बजे जंक्शन पहुंचने की संभावना बताई गई थी लेकिन गाड़ी नहीं आई। इलाहाबाद सिटी से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रात 20.40 बजे रवाना की गई।

उधर, जंक्शन होकर चलने वाली इस्लामपुर-दिल्ली मगध एक्सप्रेस 18 घंटे, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 15 घंटे, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 15 घंटे, हावड़ा-कालका एक्सप्रेस 10 घंटे, नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 36.30 घंटे, हावड़ा-गांधी धाम गरबा एक्सप्रेस नौ घंटे, जम्मूतवी-टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस 5.40 घंटे, कालका-हावड़ा कालका मेल 4.20 घंटे, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 15 घंटे, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थईस्ट नौ घंटे, डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 5.55 घंटे, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा 7.15 घंटे और आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल 4.45 घंटे देरी से चलीं। इन सभी ट्रेनों के बुधवार को भी देर से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें