फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील की आंखों से दुनिया देखेंगे दो नेत्रहीन

Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
महिलाएं कर रही ज्यादा नेत्रदान
विज्ञापन
अल्लापुर स्थित बाघंबरी हाउसिंग स्कीम निवासी 84 वर्षीय सुनील कुमार बनर्जी भले ही अब इस दुनिया में न हों लेकिन उनकी आंखें अब भी इस दुनिया को देखेंगे। वह मरणोपरांत नेत्रदान की इच्छा जता गए थे। उनके पुत्र ने यह इच्छा पूरी की और दो नेत्रहीनों की आंखों की रोशनी वापस मिल गई।
विज्ञापन


सुनील कुमार बनर्जी का निधन 15 दिसंबर को हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में मरणोपरांत नेत्रदान की इच्छा जाहिर की थी। उनके निधन के बाद पुत्र सुदीप बनर्जी ने आई बैंक क्षेत्रीय नेत्र संस्था, एमडी नेत्र चिकिल्सालय की इसकी सूना दी। इस पर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के एमडी डॉ. एसपी सिंह ने डॉक्टर वेनलाल, डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. शितांशु शुक्ला की टीम को नेत्रदाता के आवास पर भेजा।

दान से प्राप्त आंखों का डॉ. एसपी सिंह ने परीक्षण किया और दो नेत्रहीनों को कार्निया प्रत्यारोपण के लिए बुलवाया एवं उनका सफल ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के बाद दोनों नेत्रहीन ठीक हो गए और अब दुनिया देख सकते हैं। डॉ. एसपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि मरणोपरांत नेत्रदान कर नेत्रहीनों को पुन: नेत्र ज्योति प्रदान करने में सहयोग करें। इसके लिए आई बैंक 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर है। लोग आईबैंक के फोन नंबर ‘09451762902’ एवं ‘09807477789’ पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें