फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ पहुंचे सुनील शेट्टी : बोले- हर घंटे लाखों का डुबकी लगाकर निकल जाना, ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती

Wed, 12 Feb 2025 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को महाकुंभ नगर पहुंचे। वह महाकुंभ की भव्यता एवं दिव्यता से अभिभूत नजर आए। कहा कि सरकार द्वारा जो व्यवस्था की गई है, वह अद्भुत है। दिव्य है।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को महाकुंभ नगर पहुंचे। वह महाकुंभ की भव्यता एवं दिव्यता से अभिभूत नजर आए। कहा कि सरकार द्वारा जो व्यवस्था की गई है, वह अद्भुत है। दिव्य है। करोड़ों लोगों का आना और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाना, वाकई यह सनातन की ही ताकत है। हर घंटे लाखों लोगों द्वारा डुबकी लगाकर निकल जाना। ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती। सुनील शेट्टी यहां अरैल स्थित नंदी सेवा संस्थान पहुंचे। वहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकुंभ में आकर यह महसूस हो रहा है कि उन्होंने आज गंगा नहा लिया।

विज्ञापन

महाकुंभ में पहुंचे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत करते मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
सुनील शेट्टी महाकुंभ की भव्यता एवं दिव्यता से पूरी तरह अभिभूत नजर आए। वे बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बखान करते नजर आए। आस्था और भक्ति की रस धार में डूबे सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकुंभ में आकर वाकई में उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उन्होंने आज गंगा नहा लिया।

मंत्री नंदी से बातचीत करते फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी। - फोटो : अमर उजाला।
सुनील शेट्टी ने महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 24 में नंदी सेवा संस्थान के शिविर में काफी समय बिताया। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही अन्य लोगों से मुलाकात की। सुनील शेट्टी ने नंदी सेवा संस्थान के शिविर में मंत्री नंदी एवं अपनी पूरी टीम के साथ शुद्ध इलाहाबादी भोजन का आनंद लिया। इस दौरान मंत्री नंदी ने सुनील शेट्टी का स्वागत किया। 
विज्ञापन

महाकुंभ में पहुंचे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ की व्यवस्था अद्भुत

सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकुंभ में जिस तरह की व्यवस्था की गई है, वह अद्भुत है। दिव्य है। करोड़ों लोगों का आना और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाना वाकई ये सनातन की ही ताकत है। हर घंटे लाखों लोगों द्वारा डुबकी लगाकर निकल जाना। ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती। महाकुंभ में आना और गंगा में डुबकी लगाना मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल है। सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने ऐसे ही सोचा कि प्रयागराज चल कर महाकुम्भ में शामिल हो सकें तो अच्छा रहेगा। जिसके लिए उन्होंने पांच-छह दोस्तों से बात की। फिर नन्दी जी से बात हुई। 

उनके माध्यम से ऐसी व्यवस्था हुई कि सब कुछ आसानी से हो गया। एक कहावत है न कि गंगा नहा लिया, वाकई में आज मैंने यहां आकर यह अनूभूति की। सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकुम्भ में सम्मिलित होना उनके जीवन का सबसे अद्भुत पल है। उन्होंने प्रयागराज आने वाले करोड़ों भारतवासियों के प्रति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें