फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 भाजपाइयों से मुलाकात के बाद वाराणसी रवाना हुए सुनील बंसल

Thu, 10 Jun 2021 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पुलिस लाइंस हैलीपैड पर ही भाजपाइयों से मिले सुनील बंसल
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से पुलिस लाइंस में मुलाकात करती सांसद केसरी देवी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी बुधवार को हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर उन्होंने सांसद केशरी देवी पटेल समेत तमाम भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। बाद में उसी हेलीकॉप्टर से सुनील बंसल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भी वाराणसी के लिए  रवाना हुए। 

विज्ञापन



पुलिस लाइंस में बनाए गए हैलीपैड में डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरने के पूर्व ही तमाम भाजपाई वहां पहुंच गए। इस दौरान डिप्टी सीएम के साथ सुनील बंसल को उतरता देख तमाम भाजपाई चौंक गए। हालांकि सुनील बंसल के आने की खबर चुनिंदा पार्टी नेताओं को ही थी। इसी वजह से सांसद केशरी देवी पटेल वहां पहले ही पहुंच गई। इस दौरान सुनील बंसल से सांसद की मुलाकात भी हुई।


मुलाकात के दौरान सांसद से कहा गया कि वह संगठन के अगले कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं। संक्षिप्त मुलाकात के बाद बंसल हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस लाइंस में मुलाकात करने वालों में विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, डॉ. वीके सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें