फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा कोर्सेज के लिए भी मिलेगा कन्या सुमंगला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को मिलेगा लाभ, नाबालिग हैं तो मां के एकाउंट में जाएगी राशि
विज्ञापन

प्रयागराज। दो वर्ष या इससे अधिक अवधि वाले डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं को भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। इस निर्णय का सीधा लाभ पॉलीटेकिभनक की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को होगा।
कन्या सुमंगला योजना के तहत 10वीं, 12वीं और स्नातक की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 15 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है। 12वीं के बाद डिप्लोमा में दाखिला लेने वाली छात्राएं भी पात्र हैं लेकिन 10वीं बाद डिप्लोमा कोर्सेज की पढ़ाई करने वाली छात्राएं इस योजना के लाभ से वंचित थीं। इस शर्त की वजह से पॉलीटेकिभनक तथा आईईआरटी के डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाली छात्राओं को भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसे लेकर लगातार मांग उठती रही जिसके बाद नियमों में बदलाव किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि अब 10वीं बाद दो वर्ष या इससे अधिक अवधि के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को भी इस योजना के दायरे में लाया गया है। यानी, अब तीन वर्षीय पॉलीटेकिभनक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिस परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है तथा दो बच्चे हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा छात्रा नाबालिग है तो उसका खाता होना अनिवार्य नहीं है। योजना की राशि मां के खाता में जाएगी। यदि मां भी नहीं है तो पिता के खाता में पैसा जाएगा। नाबालिग छात्र-छात्राओं का खाता खुलवाने में काफी दिक्कतें होती हैं। इसे देते हुए सभी तरह की छात्रवृत्ति तथा छात्र-छात्राओं की अन्य योजनाओं में यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

कालेजों में अटकी है हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति
प्रयागराज। स्कूल-कालेजों में लापरवाही की वजह से हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति खतरे में पड़ गई है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन फारवर्ड नहीं किए गए हैं। इसे लेकर संयुक्त विकास आयुक्त की ओर से एक बार फिर चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयक्त शिव कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आंकड़ों से स्पष्ट है कि नए तथा नवीनीकरण के लिए आए बहुत से आवेदन अग्रसारित नहीं किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन स्कूलों में जमा कराए जाएं और प्राथमिकता के आधार पर उनके स्वीकृति तथा अस्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके लिए आखिरी तारीख 24 अक्तूबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें