रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
सुलेम सराय में बुधवार को एक दुकान के सामने बने चबूतरे को तोड़ने के दौरान बवाल हो गया। कार्रवाई से भड़के लोगों ने नगर निगम के दस्ते को घेर लिया और अफसरों से झड़प के बाद पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पथराव में नगर निगम की एक गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। जोनल अफसर ने बवाल करने वालों के खिलाफ धूमनगंज थाने में तहरीर दी है।
जोनल अधिकारी मुन्ना लाल और अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में दस्ते ने दिन में चौफटका से पॉलिथिन अभियान शुरू किया। इस दौरान सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटाया गया। दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त करने, जुर्माना वसूलते और रोड पटरी से गुमटी-ठेले हटवाते हुए दस्ता सुलेम सराय बाजार पहुंचा। यहां एक दुकान के सामने रोड पटरी और सड़क को घेरकर चबूतरा बना लिया गया है, जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। दस्ते में शामिल जेसीबी ने जैसे ही चबूतरे को तोड़ना शुरू किया। वहां व्यापारी और आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।
जोनल अफसर ने शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच भीड़ ने हाथापाई का भी प्रयास किया। भीड़ में से पथराव भी शुरू हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। दस्ते के कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और धूमनगंज थाने पहुंचे। पीछे से भीड़ भी थाने पहुंच गई। यहां पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जेडओ, पुलिस के साथ फिर से मौके पर पहुंचे। यहां व्यापारी ने स्वयं चबूतरा तोड़ने का आश्वासन दिया। कार्रवाई में करीब 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त करने के साथ दुकानदारों से 24500 हजार रुपये तथा अतिक्रमण करने वालों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।