फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : सामान्य अध्ययन के सवालों में उलझे अभ्यर्थियों को विषय ने दी राहत, नई गाइड लाइन के तहत हुई परीक्षा

Mon, 19 Aug 2024 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानुपर सिटी और मेरठ के 91 केंद्रों में एक सत्र में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक हुई प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 40923 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23864 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 में सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्नों के चक्रव्यूह में उलझे अभ्यर्थियों को विषय से जुड़े सवालों ने राहत दी। रविवार को पांच जिलों के 91 केंद्राें में हुई प्रारंभिक परीक्षा में 58.31 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य कृषि सेवा के 268 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे गए। इनमें 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 80 प्रश्न कृषि विषय से संबंधित थे। परीक्षा कुल 300 अंकों की थी और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2.5 (ढाई अंक) निर्धारित थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल काफी कठिन और उलझाऊ थे।

विज्ञापन


विषय की तैयारी बेहतर थी और सवाल भी थोड़े आसान थे। सामान्य अध्ययन के सवालों के जवाब देने में जितनी कठिनाई हुई, विषय से जुड़े सवालों के जवाब उतनी ही आसानी से हल कर लिए। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सामान्य के प्रश्नों को ठीक से हल कर लिया होगा, उनके लिए मुख्य परीक्षा तक पहुंचने की राह आसान हो गई है।

प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानुपर सिटी और मेरठ के 91 केंद्रों में एक सत्र में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक हुई प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 40923 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23864 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि 17059 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राज्य कृषि सेवा के पदों पर चार साल बाद भर्ती हो रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में 564 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ था।

विज्ञापन

यह परीक्षा शासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के अनुरूप आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से सीधी निगरानी रखी जा रही थी और इसके लिए यूपीपीएससी परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया था। साथ ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक डिजिटल लॉक वाले बक्सों में रखकर पहुंचाए गए और परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले आयोग की ओर से लॉक का कोड बताए जाने के बाद बक्से खोलकर पेपर निकाले गए।
विज्ञापन

प्रयागराज में रही सर्वाधिक 62.73 फीसदी उपस्थिति

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 में सर्वाधिक 62.73 फीसदी उपस्थिति प्रयागराज में रही। प्रयागराज में परीक्षा के लिए पंजीकृत 7073 अभ्यर्थियों में से 4437 परीक्षार्थी उपस्थित और 2636 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, गोरखपुर में पंजीकृत 6922 में से 4082 परीक्षार्थी (58.97 फीसदी) उपस्थित एवं 2840 अनुपस्थित, कानुपर सिटी में पंजीकृत 8940 में से 4961 (55.49 फीसदी) उपस्थित एवं 3979 अनुपस्थित, लखनऊ में पंजीकृत 9602 में से 5800 परीक्षार्थी (60.40 फीसदी) उपस्थित एवं 3802 अनुपस्थित और मेरठ में पंजीकृत 8386 में से 4584 परीक्षार्थी (54.66 फीसदी) उपस्थित एवं 3802 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें