पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड में डीएफसी लिंक लाइन के कनेक्शन के लिए जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड की रीमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण पंडित दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज मेमू (03333/34) को नौ से लेकर 12 फरवरी तक और चुनार-सूबेदारगंज मेमू (04193/94) को सात से 16 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिनमें लोकमान्य तिलक ट- बनारस (12167-68), दुर्ग नौतनवा (18201/02), कोल्हापुर धनबाद (11045), गुवाहाटी बाड़मेर (15632), आनंद विहार टहटिया (12818), कोलकाता बीकानेर (12496), आनंद विहार गया (22410), आनंद विहार भुवनेश्वर (22806), गुवाहाटी बीकानेर (15634), नई दिल्ली गुवाहाटी (22450), भुवनेश्वर आनंद विहार (12819), रांची आनंद विहार (12825), बाड़मेर हावड़ा (12324), सूरत छपरा (19045), सियालदह अमृतसर (12379), आनंद विहार भुवनेश्वर (12820), पटना अहमदाबाद (09448), आनंद विहार रांची (12826) और अमृतसर सियालदह (12380) शामिल हैं।