फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : सुबेदारगंज मेमू 22 फरवरी तक रहेगी निरस्त, कई ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

Wed, 07 Feb 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंडित दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज मेमू (03333/34) को नौ से लेकर 12 फरवरी तक और चुनार-सूबेदारगंज मेमू (04193/94) को सात से 16 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड में डीएफसी लिंक लाइन के कनेक्शन के लिए जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड की रीमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण पंडित दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज मेमू (03333/34) को नौ से लेकर 12 फरवरी तक और चुनार-सूबेदारगंज मेमू (04193/94) को सात से 16 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिनमें लोकमान्य तिलक ट- बनारस (12167-68), दुर्ग नौतनवा (18201/02), कोल्हापुर धनबाद (11045), गुवाहाटी बाड़मेर (15632), आनंद विहार टहटिया (12818), कोलकाता बीकानेर (12496), आनंद विहार गया (22410), आनंद विहार भुवनेश्वर (22806), गुवाहाटी बीकानेर (15634), नई दिल्ली गुवाहाटी (22450), भुवनेश्वर आनंद विहार (12819), रांची आनंद विहार (12825), बाड़मेर हावड़ा (12324), सूरत छपरा (19045), सियालदह अमृतसर (12379), आनंद विहार भुवनेश्वर (12820), पटना अहमदाबाद (09448), आनंद विहार रांची (12826) और अमृतसर सियालदह (12380) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर चला चेकिंग अभियान, 38 हजार का वसूला जुर्माना

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 73 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 38095 रुपये वसूले गए। जंक्शन पर आने वाली गाड़ियों में अधिकारियों ने अभियान चलाकर 43 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा और इनसे जुर्माने के एवज में 25235 रुपये वसूल किए। 30 अन्य यात्रियों से नियमों के उल्लंघन में 12860 रुपये वसूले। ट्रेन में चेकिंग करने के बाद अधिकारियों ने अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की।


इसमें प्रयागराज में छह और कानपुर में दो अवैध वेंडर को पकड़ा गया। इन्हें रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। इसके अलावा अभियान में पानी की बोतलें भी जब्त की गई। प्रयागराज में 84, फतेहपुर में 960 और कानपुर में 120 पानी की बोतल की जब्ती हुई। चेकिंग अभियान में रेलवे सुरक्षा बल से सहायक इंस्पेक्टर नरेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक केबी काला और कामर्शियल इंस्पेक्टर अमित सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें