इविवि ने जारी किए कई पाठ्यक्रमों के कटऑफ
इविवि ने स्नातक के कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को नए कटऑफ जारी किए। बीएससी गणित में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 396, ईडब्ल्यूएस का 343 अंक है और ऑनलाइन दाखिले 28 सितंबर शाम पांच बजे तक होंगे।
बीकॉम में अनारक्षित वर्ग में न्यूनतम 348, ईडब्ल्यूएस में 307 से 308, ओबीसी में 289 से 291, एससी वर्ग में 201 से 203 अंक पाने वाले अभ्यर्थी 28 सितंबर पूर्वाह्न 11:55 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, पांच वर्षीय बीसीए-एमसीए (डाटा साइंस) में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 399, ओबीसी का 325, ईडब्ल्यूएस का 335, एससी का 226 अंक है जबकि एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
बीवोक मीडिया प्रोडक्शन में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 142 अंक है। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। बीएड मीडिया स्टडीज में ओबीसी वर्ग का कटऑफ 252, ईडब्ल्यूएस का 276, एससी का 85 अंक है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए में अनारक्षित का कटऑफ 395, ओबीसी का 342 अंक है। प्रवेश 27 सितंबर दोपहर तीन बजे तक होंगे।