फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे छात्र

Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हॉस्टल से वॉश आउट कराए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के मामले में छात्र कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को छात्रसंघ भवन में हुई इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की बैठक में लिया गया। यह भी तय किया गया कि सभी छात्र शनिवार शाम छह बजे छात्रसंघ भवन में इकट्ठा होंगे और वहां से आजाद पार्क तक कैंडल मार्च निकालेंगे। इसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


छात्र मांग कर रहे हैं कि हॉस्टल को पूरी तरह से खाली न कराया जाए, क्योंकि इससे वैध छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित होंगी। सिर्फ अवैध छात्रों को ही बाहर किया जाए लेकिन बृहस्पतिवार को 12 घंटे तक धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी इस मसले पर छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला।

शुक्रवार को छात्रसंघ भवन में हुई बैठक के दौरान निर्णय लिया गया है कि हॉस्टल को लेकर हाईकोर्ट में जो याचिका दाखिल है, उसमें पक्षकार बनने के लिए छात्र भी अर्जी देंगे। हर हॉस्टल से तीन-तीन छात्र याची बनेंगे। छात्रों ने इसके लिए विधिक राय भी ली है। बैठक में छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह समेत अजीत यादव, नीरज प्रताप सिंह, अखिलेश गुप्ता, अवनीश यादव, हरिओम सिंह, सुधांशु राय, आनंद कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र, सद्दाम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें