Prayagraj News : रोजगार की मांग को लेकर मुंडन और पिंडदान का प्रयास करने वाले युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : प्रयागराज
पुलिस ने रोक दिया पिंडदान का कार्यक्रम
पुलिस की इस कार्रवाई पर छात्रों ने विरोध दर्ज कराते हुए पिंडदान का कार्यक्रम रोक दिया। पुलिस ने भी लाठी भांजते हुए छात्रों को वहां से हटा दिया। आशुतोष और कुछ छात्रों का आधा मुंडन ही हो पाया था। पुलिस ने आशुतोष, अनपुम और सुशील के खिलाफ शांति भंग में चालान की कार्रवाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय एवं मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि प्रतियोगियों की जायज मांगों पर इस प्रकार बर्बरता पूर्वक दमन का सहारा ले कर सरकार कहीं न कहीं अपने डर और भ्रष्टाचारियों को बचाने के अपने एजेंडे को प्रदर्शित कर रही है, लेकिन प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति इस लड़ाई को जारी रखेगी।
Prayagraj News : रोजगार की मांग को लेकर मुंडन और पिंडदान का प्रयास करने वाले युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : प्रयागराज