फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए तरासे जा रहे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
Students scrambling for board exams
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए तरासे जा रहे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

0 बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी सहित शहर के दूसरे विद्यालयों में बच्चों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा
प्रयागराज। यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में अब बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को मेरिट में जगह बनाने के लिए उनको अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स देने के साथ उनसे बोर्ड परीक्षा के सैम्पल पेपर हल करवाए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों की गलती पकड़कर विशेषज्ञ शिक्षक उन्हें सुधारने के टिप्स दे रहे हैं। बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड एवं जिले की मेरिट में जगह बनाने के लिए 50-50 मेधावी छात्रों का बैच बनाकर प्रेरित किया जा रहा है। बीबीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को तरासने के लिए प्रात: नौ बजे से शाम 4.30 बजे के बीच कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने बताया कि छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले एक-एक विषय के कम से कम 20 बार परीक्षा से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि छात्रों को तरासने के लिए कमलनाथ मिश्र, केएन संजय, अनिल कुमार पांडेय, जेके सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, डीके मिश्र, विजय शंकर प्रसाद, संदीप सिंह, आशीष सिंह सहित अन्य सभी शिक्षक मार्गदर्शन कर रहे हैं। शहर के दूसरे स्कूलों ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रानी रेवती सरस्वती विद्या मंदिर सहित कई अन्य विद्यालयों में छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें