फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राज्य विवि के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में नाराजगी, गेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
नैनी। राज्य विवि के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र व परिसर के अंदर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड व पुलिस।
विज्ञापन
बीते एक मार्च को राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया। जबकि कई छात्रों का विषयों में बैक लगा है। इससे नाराज छात्र शनिवार को विवि परिसर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि आंदोलनरत छात्रों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। छात्र गेट पर ही खड़े होकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अन्य जिलों के महाविद्यालय के छात्र भी इस दौरान प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने मांग पूर्ण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा परिणाम में फेल हुए थे। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। बैक किए गए विद्यार्थियों को प्रमोट किए जाने की मांग की गई। पुलिस की मौजूदगी में विश्वविद्यालय प्रशासन को सात दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
स्नातक व परास्नातक का परीक्षा परिणाम बीते एक मार्च को आया था। होली का अवकाश समाप्त होने के बाद शनिवार की सुबह से छात्र विश्वविद्यालय की गेट पर एकत्र होने लगे थे। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र के साथ करछना पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पर ही छात्रों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फेल किया गया। जिससे वह अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान है। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन को सात दिन में मांग पूरी न करने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए चले गए। प्रदर्शन करने वालों में प्रतापगढ़, कौशाम्बी, मिर्जापुर, भदोही और फतेहपुर के छात्र-छात्राएं शामिल थे। मूल्यांकन में लगाए गए शिक्षक प्रदर्शन करते हुए विवि पर छात्रों को फेल करने का दबाव बनाने का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें