फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्कूल से लौट रहे छह वर्ष के छात्र का अपहरण, कार से उठा ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे एलकेजी के छात्र को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। बदमाशों ने पहले बच्चे के दादा को बातचीत में उलझाया और जैसे ही बच्चा स्कूल वाहन से उतरा, उसे जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सराय कला गांव निवासी छह वर्षीय प्रतीक शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, मेजा थाना क्षेत्र के अकोड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र है। शनिवार दोपहर स्कूल वाहन करीब सवा तीन बजे उसे घर से करीब 50 मीटर पहले उतारकर लौट गया।
प्रतीक के दादा नागेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे कुर्सी पर बैठकर पोते के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सिल्वर रंग की ऑल्टो कार से पहुंचे दो लोग उनसे आसपास के गांवों और सड़क के बारे में पूछताछ करने लगे और उन्हें बातचीत में उलझाए रखा। तभी स्कूल वाहन से उतरते ही बदमाशों ने प्रतीक कार में बैठा लिया और ओनौर गांव की दिशा में फरार हो गए।
विज्ञापन

एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय, इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा और दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
एसीपी ने बताया कि बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल सर्विलांस टीम की मदद से भी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लाल कुर्ता, हरी टोपी… दादा ने बताया बदमाशों का हुलिया

छात्र के दादा नागेश्वर प्रसाद शर्मा के मुताबिक कार में दो बदमाश सवार थे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और उनकी उम्र करीब 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दादा के अनुसार जिस बदमाश ने बच्चे को कार में बैठाया, उसने सफेद पायजामा और लाल कुर्ता पहन रखा था और सिर पर हरे रंग की टोपी लगा रखी थी। नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह पैर में गुरखुल की बीमारी से परेशान हैं, जिस कारण उन्हें चलने और दौड़ने में दिक्कत होती है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखी ऑल्टो, नंबर नहीं आया साफ

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो एक सिल्वर रंग की संदिग्ध ऑल्टो कार दिखाई दी है। हालांकि फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कार की पहचान और उसके संभावित रूट का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें