इविवि के छात्र लिखेंगे ‘एक चिट्ठी महात्मा गांधी के नाम’
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी विभागों में ‘एक चिट्ठी महात्मा गांधी के नाम’ विषय पर रचनात्मक लेखन का आयोजन किया जाएगा। लेखन की अधिकतम शब्द सीमा 1500 होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को कुलपति की ओर से गणतंत्र दिवस पर तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। कुलपति कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी विभागाध्यक्षों/समन्वयकों को लेख की प्रतिया 20 जनवरी तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी भवन के निदेशक प्रो. संतोष भदौरिया को उपलब्ध करानी हैं।
चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंटरव्यू 18 जनवरी को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन प्रकार के 11 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स सर्जरी के नौ और असिस्टेंट प्रोफेसर साइकियाट्री एवं असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के एक-एक पद पर भर्ती होनी है। साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
राज्य विवि की परीक्षा में नकल करते एक छात्र पकड़ा गया
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बृहसपतिवार को उड़ाका दल ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ के 132 केंद्रों में दो पालियों में हुई परीक्षा में 33044 परीक्षार्थी शामिल हुए और 793 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।