Students-lawyers clash after husband-wife dispute, fierce uproar
सलोरी में पति-पत्नी के विवाद को लेकर छात्रों-वकीलों में भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने लाई। हालांकि देर रात तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
कटरा में रहने वाली युवती की शादी सलोरी निवासी इंस्पेक्टर के बेटे से हुई है। मंगलवार रात इंस्पेक्टर के बेटे ने किसी बात को लेकर पत्नी को पीट दिया। युवती की सूचना देने पर उसके घरवाले पहुंचे गए जिनमें कुछ अधिवक्ता भी थे। विवाद होने पर दूसरे पक्ष से इंस्पेक्टर के लॉज में रहने वाले छात्र जुट गए और फिर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई।
जानकारी पर कर्नलगंज थाने की फोर्स पहुंची लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। जिस पर कैंट, सिविल लाइंस, जार्जटाउन की भी फोर्स बुला ली गई। तब जाकर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया जा सका। इसके बाद युवती को लेकर उसके घरवाले चले गए जबकि उसके पति को पुलिस थाने लाई। इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।