फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2021 : परिणाम से असंतुष्टों की भरमार, ग्रीवांस सेल में शिकायतों का अंबार

Mon, 02 Aug 2021 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में पहले ही दिन ऑनलाइन पांच सौ से अधिक शिकायतें आईं 
  • 30 शिकायतें लिखित आईं, नंबर कम होने की सबसे ज्यादा आ रही शिकायत
विज्ञापन
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घोषित परिणाम से असंतुष्टों की भरमार है। आलम यह है कि क्षेत्रीय कार्यालय के ग्रीवांस सेल में पहले ही दिन सोमवार को शिकायतों का अंबार लग गया। लगभग 30 लोगों ने लिखित शिकायत दी तो पांच सौ अधिक शिकायतें ऑनलाइन मिली है। साथ ही सीयूजी नंबर भी सैकड़ों काल आई, लेकिन उन्हें ऑनलाइन या लिखित शिकायत देने केलिए कहा गया।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय में परिणाम से असंतुष्ट, अंकपत्र में त्रुटि दूर करने के  लिए ग्रीवांस सेल गठित की। जहां अभ्यर्थी लिखित या ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। पहले ही दिन 30 लोगों ने ग्रीवांस सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जबकि पांच से अधिक ऑनलाइन शिकायत आई है। यह हाल एक क्षेत्रीय कार्यालय है।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला
इनमें सबसे अधिक शिकायत अंक से असंतुष्टों की है। कुछ केअंक पत्र में नंबर नहीं चढ़ा है, लेकिन उन्हें प्रमोट किया गया है। कुछ छात्रों के अंकपत्र पर एक्स-एक्स तो कुछ की मार्कशीट में ए-ए लिख कर आ रहा है। बारा तहसील से आए रामसागर आदिवासी के अंकपत्र में मां का नाम गलत छपा है। प्रयागराज के मोहम्मद फजल के अंकपत्र में परिणाम रोका गया है लिखकर आ रहा है।

शिकायत नंबर एक
श्रीराम लाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरदोई के प्रधानाचार्य की ओर से शिकायत की गई है कि जो परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, उसमें जारी परिणाम में काफी असमानता है। प्रधानाचार्य खुशबू उपाध्याय का कहना है कि बच्चों को काफी नंबर दिए गए हैं।

शिकायत नंबर दो
छेदीलाल गजाधर साहू विद्यालय प्रतापगढ़ प्रबंधक भरत लाल गुप्ता की भी शिकायत कुछ ऐसी ही है। उनका कहना है कि बच्चों के नंबर प्रतिशत काफी कम कर दिए है। जिन बच्चों को हाईस्कूल में गणित में 90 से अधिक अंक मिले थे। उनको इंटर में लगभग 50 नंबर दिए गए हैं।

शिकायत नंबर तीन
पंडित मिश्री लालराम शिरोमणि द्विवेदी बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ की प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने शिकयत की है कि सभी विषय में नंबर कम दिए गए हैं। गणित विषय में सभी छात्रों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें