फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हत्या करने की ही नीयत से ले गया था छात्रा को, पिता बोले- सोने चांदी के गहनों के लिए मार डाला

Fri, 08 May 2026 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रा को आरोपी उसकी हत्या करने के इरादे से ले गया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि छात्रा की बुआ के ससुराल में उसका ननिहाल है। करीब नौ माह पहले वहीं से दोनों में जान-पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रा को आरोपी उसकी हत्या करने के इरादे से ले गया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि छात्रा की बुआ के ससुराल में उसका ननिहाल है। करीब नौ माह पहले वहीं से दोनों में जान-पहचान हो गई थी। घटना के चार दिन पहले मृतका की बहनों ने उसे काफी जलील भी किया था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।

विज्ञापन


साजिश के तहत उसने 20 अप्रैल को उसे स्कूल के बाहर मिलने के लिए बुलाया और बाइक ले जाकर काफी देर इधर-उधर घुमाया। अंधेरा होने पर उसे नहर के किनारे ले गया और मौका देख उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसका गला रेत दिया। मृतका के पिता का आरोप है कि सोने-चांदी के जेवर के लिए बेटी की हत्या की गई है।

उन्होंने पुलिस को पहले ही बताया था कि बेटी के पास काफी सोने-चांदी के जेवर हैं, अनहोनी हो सकती है। पुलिस को आरोपी का फोन नंबर भी दिया था। उस नंबर से एक लड़की ने बात भी की थी। बृहस्पतिवार को सुबह मऊआइमा पुलिस ने उन्हें फोन पर बताया कि एक लाश मिली है, एसआरएन अस्पताल में शिनाख्त कर लें। हम लोग गए तो देखा वह मेरी बेटी की ही लाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें