फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉश आउट मुद्दे पर छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 04 May 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में वॉश आउट के मुद्दे पर छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। हॉस्टल खाली कराने और कुलपति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एमए मास कॉम के एक छात्र ने बुधवार को छात्रसंघ भवन के बाहर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्र को तत्काल गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हॉस्टलों में वॉश आउट और कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोप के खिलाफ चल रहे छात्र-छात्राओं के आंदोलन ने बुधवार नया मोड़ ले लिया। एमए मास कॉम के छात्र प्रशांत शुक्ला ने दिन में कुलपति को फोन किया। छात्र ने कुलपति पर तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि साथियों के साथ हुई बर्बरता से वह आहत है। प्रशांत ने कुलपति को आत्मदाह की चेतावनी भी दी। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वह कुछ साथियों के साथ छात्रसंघ भवन पर पहुंचा और प्लास्टिक की बोतल में भरा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क लिया। छात्र की इस हरकत से वहां हड़कंप मच गया। तेल छिड़कने के बाद प्रशांत शरीर में आग लगाता इसके पहले मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे ऐसा करने से रोका। पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया।

इस दौरान उसने कुलपति पर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि उन्होंने संवेदनहीनता की सीमाएं पार कर दी हैं। छात्रों को अपनी संतान बताने वाले कुलपति उन्हें पुलिस से पिटवा रहे हैं। प्रशांत को जेल ले जाते समय वहां मौजूद छात्रों ने विरोध का भी प्रयास किया, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण छात्रों को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें