फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र से रैगिंंग, विरोध पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में ही उसे मुर्गा बनने को कहा गया। ऐसा न करने पर करीब एक दर्जन हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसमें वह जख्मी हो गया। देर शाम पीड़ित छात्र ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। जिसमें एक हॉस्टल के चार छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, वह मंगलवार को विवि परिसर में ही अपने साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां एक हॉस्टल के चार छात्र पहुंचे। उन्होंने उसे मुर्गा बनने और दंड-बैठक लगाने को कहा। उसके इंकार करने पर वह उग्र हो गए और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही उसके 10 साथी वहां पहुंचे, उन्होंने उनके साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला किया जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। अन्य छात्रों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। लेकिन जाते वक्त उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर प्रो. केएन उत्तम का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, कुछ छात्रों का कहना है कि शाम को पांच बजे के आसपास डीएसडब्ल्यू कार्यालय के पास पीड़ित छात्र को कतिपय लोगों ने पीटा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें