फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या और दुष्कर्म मामला : सबूत इकट्ठा करने में पुलिस को छूट रहे पसीने, कई सवालों के अब तक जवाब नहीं

Sun, 30 Jan 2022 04:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अफसरों ने बताया था कि आरोपियों की कॉल डिटेल रिपोर्ट, मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट व अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य घटना में आरोपियों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं और इसी आधार पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में 18 वर्षीय बीए की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को सैंपल डीएनए जांच के लिए भेज दिए गए। इनमें मौके से बरामद बैग व अन्य सामान के अलावा छात्रा व आरोपियों के कपड़े शामिल हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि डीएनए जांच कराने का उद्देश्य आरोपियों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा करना है। उधर छात्रा के मोबाइल की तलाश में पुलिस की एक टीम ने एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों छानबीन की।

विज्ञापन



मामले में एक दिन पहले पुलिस ने छात्रा के दोस्त अमन सिंह व उसके दो साथियों दीपक यादव व निखिल कनौजिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अफसरों ने बताया था कि आरोपियों की कॉल डिटेल रिपोर्ट, मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट व अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य घटना में आरोपियों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं और इसी आधार पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

अलग अलग पांच सैंपल भेजे गए
हालांकि पुलिस को अब भी उन वैज्ञानिक साक्ष्यों की तलाश है, जो आरोपियों का जुर्म साबित करने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसी के तहत शनिवार को अलग-अलग पांच सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे गए। इनमें मृतका व आरोपियों के कपड़ों के साथ ही मौके से बरामद बैग व अन्य सामान शामिल है। जानकारों का कहना है कि डीएनए जांच से बहुत बातें स्पष्ट हो जाएंगी। फिलहाल आरोपी अमन ने छात्रा से दुराचार की बात ही स्वीकार की है लेकिन उसका यह भी कहना है कि उसने शव को कुएं में नहीं फेंका।
विज्ञापन

डीएनए जांच के बाद ही आगे बढ़ेगी विवेचना
पुलिस का कहना है कि घटना में अगर अन्य किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता होगी तो वह भी डीएनए जांच से स्पष्ट हो जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा। उधर पुलिस की एक टीम शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों छानबीन में लगी रही लेकिन मृतका का मोबाइल नहीं बरामद हुआ। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि मोबाइल की तलाश की जा रही है। डीएनए सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें