बजहां गांव में शनिवार की शाम रिंग रोड पर रखे बोल्डर से टकराकर बाइक सवार सूर्यभान सिंह (26) पुत्र तेजभान सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि सूर्यभान निजी काम करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था।
तेजभान सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो बेटों में सूर्यभान बड़ा था। छोटा बेटा चंद्रभान पढ़ाई कर रहा है। शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह बाइक से रिंग रोड होते हुए घर लौट रहा था। बजहां रिंग रोड के पास बाइक बोल्डर से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई।
सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि छह माह पहले ही सूर्यभान का विवाह फूलपुर की इंदु सिंह से हुआ था। मां मनोरमा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।