फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालर लगाते वक्त करंट लगने से छात्र की मौत

विज्ञापन
student died while decorating lights on deewali occasion - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
शिवकुटी में झालर लगाते वक्त करंट लगने से छात्र की मौत, बड़े भाई की पहले ही करंट लगने से ही हो चुकी है मौत
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, परिजनों नहीं कराया पोस्टमार्टम
प्रयागराज। शिवकुटी के अपट्रॉन चौराहे के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में उत्कर्ष यादव (22) की मौत हो गई। वह सुबह छत पर झालर लगा रहा था कि इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। उधर, देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
अपट्रॉन चौराहे के पास शिवपुरी रोड पर रहने वाले सुशील यादव घर में ही जनरल मर्चेंट की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा उत्कर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब वह झालर सजाने के लिए छत पर गया। छत के ही बगल से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। घरवालों ने बताया कि वह बारजे पर झालर सजा ही रहा था कि अचानक हवा तेज होने के कारण एक तार 11 हजार वोल्ट की लाइन पर जा गिरा, जिससे बारजे में करंट उतर गया। साथ ही उत्कर्ष भी इसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कुछ देर बाद घरवाले छत पर पहुंचे तो उसे बेसुध पड़ा देख उनके होश उड़। शोरगुल मचा तो आसपास के लोग जुट गए। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस का कहना है कि परिवारवालों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। उधर परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की भी करंट से हुई थी मौत
कई साल पहले करंट की चपेट में आने से ही उत्कर्ष के बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। दो भाई व दो बहनों में उत्कर्ष सबसे छोटा था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं जिनमें से एक शादी के बाद सोनभद्र जबकि दूसरी बहन भोपाल में रहती है। भाई की मौत की खबर मिली पर दोपहर बाद सोनभद्र में रहने वाली बहन भी घर पहुंच गई। जबकि दूसरी बहन भी घर आने के लिए भोपाल से रवाना हो गई थी।

student died while decorating lights on deewali occasion- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें