फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harassment : छात्रा ने इलाहाबाद विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल

Sun, 04 Feb 2024 10:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने इस संबंध में वीडियो भी वायरल किया है। 
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में छात्रा ने एक वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन












छात्रा ने आरोप लगाया कि प्राचीन इतिहास विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया। इसके बाद वह उसे फोन और चैट के माध्यम से परेशान करने लगे। नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबरों से परेशान करते थे। खुद को कैंसर होने की बात बताकर इमोशनल ब्लैकमेल किया। एक दिन उन्होंने बहाने से अपने कमरे पर बुलाया और रात उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई और वह रातभर उनके कमरे पर ही रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन लौटते समय आरोपी ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि जब भी बुलाएंगे आना पड़ेगा। आए दिन शिक्षक के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है, जिससे वह शारीरिक और मानसिक पीड़ा में है। छात्रा ने कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें