फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी सहमति, छात्रों का अनशन खत्म

Fri, 17 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति के खिलाफ चल रहा छात्रों का अनशन बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। इविवि प्रशासन और छात्रों की ओर से एक-दूसरे पर की गई एफआईआर वापस लेने की लिखित सहमति बनी। इविवि प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया कि आंदोलन के दौरान उनकी ओर से उठाई गई सभी मांगें पूरी कर दी गईं हैं और इस दौरान आंदोलित छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


अनशनकारी छात्रों से बृहस्पतिवार को इविवि प्रशासन की ओर से प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह, ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे, प्रो. आरके चौबे ने वार्ता की। इस दौरान प्रशासन की ओर से एसपी सिटी विपिन टाडा, एसीएम आशीष मिश्र भी मौजूद रहे। अधिकारियाें ने अनशनकारी छात्रों अदील हमजा, नीरज प्रताप सिंह, अनुभव उपाध्याय, अनुभव सिंह, आशुतोष पाठक, जितेंद्र कुमार बिंद, अनुज शुक्ल को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।

छात्रों की मांग पर कुलपति ने पूर्व गठित प्रवेश समिति को भंग करने के साथ स्थाई कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। छात्रों को बताया गया कि 15 अप्रैल के भीतर नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का भी विकल्प होगा। पुस्तकालय से छात्रों को 20 मार्च से किताबें जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


इस आशय का लिखित आश्वासन छात्रों को रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने दिया। अनशन खत्म होने के बाद अध्यक्ष रोहित मिश्र एवं उपाध्यक्ष अदील हमजा ने कहा कि छात्र हितों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि छात्रों ने अपनी एकजुटता के बल पर विवि प्रशासन से अपनी मांगें मनवाईं। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने कहा कि उनकी ओर से विवि पर की गई एफआईआर वापस ली जाएगी। विवि भी छात्रों पर लगाए आरोप वापस लेगा और किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें