फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से हवा तक कड़ी निगरानी

Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस पर गरीब विरोधी -मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को हाईकोर्ट में आगमन के मद्देनजर शहर में हर तरफ चौकसी बरती जा रही है। जमीन से लेकर हवा तक पहरा बैठाया गया है। हाईकोर्ट के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों का भी जाल बिछाया गया है। शनिवार को हाईकोर्ट के चौतरफा सुरक्षा घेरा कस दिया गया। लखनऊ से आए एडीजी सुरक्षा भावेश कुमार आधी रात तक पुलिस अधिकारियों और एसपीजी के साथ हाईकोर्ट से एयरपोर्ट तक आठ जिलों से आए पुलिस बल, सेंट्रल फोर्स की तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। रविवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस को हाई एलर्ट पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर तक पीएम सिक्योरिटी में तैनाती के लिए आठ जिलों से पुलिस बल इलाहाबाद पहुंच गया। शाम तक अलग-अलग दौर में पुलिस बल को उनकी तैनाती स्थल और जिम्मेदारी के बारे में ब्रीफ किया जाता रहा। लखनऊ से आए एडीजी सुरक्षा भावेश कुमार ने दिन भर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने के बाद देर शाम पुलिस लाइन में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, समेत सभी एएएसपी, सीओ और दूसरे जिलों से आए अफसरों के साथ बैठक की। दोपहर में एसपीजी के साथ एयरपोर्ट से हाईकोर्ट तक प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री की फ्लीट का रिहर्सल किया गया।

कुछ देर के लिए बमरौली से हाईकोर्ट तक ट्रैफिक रोका गया। प्रधानमंत्री की गाड़ियों का काफिला फ्लीट एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद करियप्पा द्वार होकर कैंट इलाके से होकर गेट नंबर तीन से हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश करेगा। वीवीआईपी रूट पर एयरपोर्ट से हाईकोर्ट तक कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। नेहरू पार्क मोड़ से चौफटका, सप्लाई डिपो के पास भी बैरिकेडिंग है। हाईकोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाल्मीकि चौराहा, पानी टंकी चौराहा, पत्थर गिरजाघर, एकलव्य चौराहा पर भी बैरियर बनाकर फोर्स तैनात है। शनिवार दोपहर से ही हाईकोर्ट के चौतरफा कई प्वाइंट पर पुलिस-पीएसी के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की भी टुकड़ियां मुस्तैद कर दी गईं। सर्किट हाऊस और वीवीआईपी के ठहराव वाले होटलों पर भी शनिवार शाम से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के साथ सेंट्रल फोर्स भी वहां तैनात की गई है। एटीएस कमांडों दस्ता, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच भी मुस्तैद है।
विज्ञापन


खुफिया शाखाओं के साथ ही पुलिस ने शनिवार को भी आधी रात तक हाईकोर्ट के आसपास के अलावा शहर के सभी होटलों, लॉज, धर्मशालाओं, गेस्टहाऊस की जांच की। वहां आकर ठहरे लोगों की आईडी चेक की। नाम-पते का सत्यापन किया। जरा भी शक होने पर गहराई से पूछताछ की। अल्लापुर, सलोरी के लॉजों के अलावा हॉस्टलों पर भी एलआईयू और आईबी ने नजर रखी। वहां रहने वाले छात्रों के कमरे में कोई बाहरी आकर ठहरा है तो उसके बारेे में पड़ताल की गई।

पीएम के दौरे के मद्देनजर शनिवार को जनपद में हाई एलर्ट जैसी स्थिति रही। जनपद की सीमाओं पर भी बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। खासतौर से नारीबारी के पास मध्य प्रदेश की सीमा पर भी नाकाबंदी कर वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। आईजी रेलवे एलवी एंटोनी देवकुमार के देश जंक्शन स्टेशन समेत प्रयाग, नैनी, छिवकी, दारागंज स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों समेत हर व्यक्ति की जांच की जाने लगी। आधी रात तक प्रमुख ट्रेनों में भी चेकिंग और छानबीन होती रही।

हाईकोर्ट में पीएम की मौजूदगी के दौरान रविवार सुबह सात से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी जो शहरियों के दिक्कत का सबब बन सकती है। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक, हाईकोर्ट के आसपास का एरिया नो ट्रैफिक जोन रहेगा। बमरौली से हाईकोर्ट तक ट्रैफिक पर रोक रहेगी। सारा ट्रैफिक झलवा, राजरूपपुर, लूकरगंज से खुल्दाबाद सब्जी मंडी से जानसेनगंज के रास्ते जाएगा। लूकरगंज से लीडर रोडर रोड ओवरब्रिज पर सुबह सात बजे के बाद गाड़ियां नहीं जाने दी जाएंगी। जोगीवीर तिराहा की तरफ से भी वाहन नहीं आ सकेंगे। वाल्मीकि चौराहा, सिविल लाइंस थाना, एकलव्य चौराहा से हाईकोर्ट की तरफ पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें