फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़कों पर स्ट्रीट लाइट फिर भी न दूर हो सका अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेले का प्रथम पुण्य स्नान बीत चुका है लेकिन प्रयागराज-अयोध्या हाईवे शिवगढ़ से लेकर मऊआइमा तक कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल सकी। जबकि इसी रास्ते से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, बस्ती और अंबेडकरनगर समेत अन्य जिलों के श्रद्धालु माघ मेला में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कोहरे के कारण कई बार दृश्यता शून्य होने से वाहन चालकों को मुश्किल होती है। बावजूद इसके हाईवे पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलाई गई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ही टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन आज तक सड़कों से अंधेरा न दूर हो सका।

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग को पांच वर्ष पूर्व शिवगढ़ से भुपियामऊ तक हाईवे की मेंटीनेंस की जिम्मेदारी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को दी गई। हाईवे पर आवागमन के साथ स्ट्रीट लाइट से चौराहे जगमग हो गए। लेकिन, कुछ ही दिन बाद ही कार्यदायी संस्था की लापरवाही से स्ट्रीट लाइट बंद हो गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मऊआइमा चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट विगत छह महीने से खराब पड़ी है। कोहरे में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सड़कों पर छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा भी सड़कों पर होता है। उन्हें न देख पाने की स्थिति में हादसे की संभावना रहती है।
माघ मेला शुरू हो गया है। इसके चलते वाहनों का आवागमन भी बढ़ा है। अगर स्ट्रीट लाइट नहीं जली तो लोगों को परेशानी होगी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि प्रजापति, तारकेश्वर सिंह, अजय जायसवाल, संजीव जायसवाल, कलीम अल्ताफ ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन, कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी व क्षेत्रीय सांसद प्रवीण पटेल को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है।
बोले अफसर

हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट की खराबी गंभीर मुद्दा है। इसे लेकर एनएचएआई के अफसरों से बात की जाएगी। माघ मेले के देखते हुए स्ट्रीट लाइट जल्द से जल्द जलाई जाएंगी। - सुरेंद्र चौधरी, एमएलसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें