फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर लंबू को पकड़ा, आजमगढ़ पुलिस ने घोषित किया था इनाम

Sat, 09 May 2026 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रईस उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे थाना गंभीरपुर बिंद्रा बाजार कट स्थित पटेल ढाबा के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन
रईस उर्फ लंबू गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रईस उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे थाना गंभीरपुर बिंद्रा बाजार कट स्थित पटेल ढाबा के पास से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी रईस उर्फ लंबू, आजमगढ़ के थाना निजामाबाद गांव फरिहा का निवासी है। उसके खिलाफ थाना निजामाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ को फरार और इनामी अपराधियों के संबंध में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एसटीएफ प्रयागराज प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम अपराधियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार टीम ने आजमगढ़ में अभिसूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रईस उर्फ लंबू बिंद्रा बाजार कट के पास मौजूद है। सूचना पर एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

एसटीएफ ने आरोपी को किया पुलिस के सुपुर्द

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2024 में उसने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इन मामलों में आजमगढ़ के अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। वर्ष 2026 में उसके और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को थाना गंभीरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना रानी की सराय और निजामाबाद में चोरी समेत अन्य धाराओं में पांच एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें