दस कुंतल गांजे के साथ एसटीएफ ने पकड़ा तस्करी गैंग नारीबारी। शनिवार को एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने मध्य प्रदेश की ओर से तस्करी करके लाया जा रहा दस कुंतल गांजा पकड़ा है। तस्कर डीसीएम ट्रक में आम में छिपाकर गांजा ला रहे थे। टीम ने एक स्कार्पियों भी पकड़ी है जिसमें गांजा तस्कर मौजूद थे। टीम ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दे कि मध्य प्रदेश की ओर से तस्कर गैंग नशीला वस्तुएं लाया करते है। इसकी शिकायत पर एसटीएफ ने शनिवार को शंकरगढ़ थाना के नारीबारी चौकी के पास चेकिंग लगाई थी। टीम ने चाकघाट बार्डर से शहर की ओर आ रही एक डीसीएम को रोककर उसकी चेकिंग की तो उसमें लदे आम के नीचे तस्करों द्वारा छिपाया गया गांजा बरामद हुआ। वहीं डीसीएम के पीछे एक स्कापियों भी थी जिसमें तस्कर गैंग के सदस्य मौजूद थे। टीम ने उन्हें भी पकड़ा और उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
सभी को नारीबारी चौकी लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तस्कर गैंग के सदस्यों ने बताया कि वह उडीसा से गांजा लाकर प्रयागराज मे बेचने जा रहे थे। टीम ने सरगना प्रतीक सिंह के साथ प्रदीप सिंह, आनंद यादव, सत्य प्रकाश सरोज, मूलचंद यादव, विशाल मौर्य, विनोद कुमार यादव निवासी जौनपुर को पकड़ा है। टीम ने बताया कि पकड़े गए गांजा की कीमत बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये है। टीम ने डीसीएम में दस कुंतल गांजा के साथ एक आदत स्कॉर्पियो कार, 1700 रूपये नगद, दो ड्राइविंग लाइसेंस, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, चार एटीएम कार्ड, सात मोबाइल, तमंचा चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
टीम देखकर भागने लगा चौकी का फालोवर
एसटीएफ की टीम ने गांजा तस्करों को पकड़ कर नारीबारी चौकी पहुंची तो वहां खाना बनाने वाला फॉलोवर उन्हें देखकर भागने लगा। टीम को लगा कि वह भी तस्कर है तो टीम उसका पीछा करने लगे। टीम उसे पकड़ कर चौकी लाई तो जानकारी हुई कि यह चौकी फॉलोवर है और टीम देखकर डर गया है। संवाद