फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 50 हजार इनामी गैंगस्टर तैयब को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़ में 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर तैयब को प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने शनिवार देर-रात गिरफ्तार किया है। देवरिया के थाना रौनापुर के गांव हिरनई गुलीगढ़ निवासी आरोपी पर आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एटीएफ टीम को शनिवार रात सूचना मिली कि तैयब देवरिया के पटनवा पुल के पास है और यहां से कहीं जाने वाला है। इस सूचना पर तत्काल दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को रामपुर कारखाना के पास से दबोच लिया। इससे पहले आजमगढ़ के जीयनपुर थाना पुलिस ने वर्ष-2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद कुछ दिन तक इधर-उधर छिप कर रहा। फिर मुंबई चला गया था। हाल ही में वह किसी से मिलने के लिए मुंबई से देवरिया आया था। पकड़े गए आरोपी को एसटीएफ ने थाना रामपुर कारखाना देवरिया को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें