फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश की वजह से संगमनगरी में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। 24 घंटे के भीतर फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 16 सेमी और छतनाग में 129 सेमी बढ़ा है। वहीं, नैनी में यमुना का जलस्तर 165 सेमी बढ़ा गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 76.64 मीटर और छतनाग में 72.50 मीटर तक पहुंच गया। जबकि यमुना नैनी में 73.86 मीटर पर बह रही है। फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। संगम क्षेत्र में दोनों नदियों के खतरे का स्तर 84.734 मीटर है।
सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे नदियों के बढ़ते जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और जल पुलिस की टीमें संगम और घाटों के आसपास तैनात हैं। प्रशासन ने घाट किनारे रह रहे तीर्थ पुरोहितों, नाविकों और आम जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिले की सभी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें