फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बालसन चौराहे पर लगेगी पंडित दीनदयाल, अशोक सिंघल और अटल बिहारी की प्रतिमा

Thu, 26 Sep 2024 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महात्मा गांधी मार्ग स्थित सीपीआई परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर हुए कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि बालसन चौराहे पर अभी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा है। उसी स्थल पर उनकी बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भारत रत्न व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमा बालसन चौराहे पर लगाई जाएगी। इनका अनावरण महाकुंभ मेले के पूर्व हो जाएगा। यह बातें प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


महात्मा गांधी मार्ग स्थित सीपीआई परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर हुए कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि बालसन चौराहे पर अभी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा है। उसी स्थल पर उनकी बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा वहां भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी व विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की भी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने सीपीआई परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण सांसद प्रवीण पटेल और विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी की मौजूदगी में किया। कार्यक्रम में राजेश केसरवानी, गिरी शंकर प्रभाकर, गिरजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी, राजन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. जोशी के सुझाव पर प्रतिमा हुई थी स्थापित

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सीपीआई परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित किए जाने का सुझाव पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने दिया था। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के कार्यकाल में उनकी प्रतिमा यहां स्थापित हुई, लेकिन उसका अनावरण नहीं हो पाया था। बाद में सपा-बसपा के कार्यकाल में प्रतिमा उपेक्षित पड़ी थी, जिसका अनावरण आज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें