म्योराबाद निवास युवती ने एक जुलाई को कैंट निवासी अधिवक्ता मो. आलम व अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। एक दिन पहले उसने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। उधर विवेचना के क्रम में पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया है।
कैंट में सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के क्रम में वादिनी का बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी अधिवक्ता ने भी गंभीर आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
म्योराबाद निवास युवती ने एक जुलाई को कैंट निवासी अधिवक्ता मो. आलम व अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। एक दिन पहले उसने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। उधर विवेचना के क्रम में पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर आरोपी अधिवक्ता ने भी वीडियो वायरल गंभीर आरोप लगाए हैं कि एक करोड़ रुपये व घर नाम न करने पर उसे फंसाया जा रहा है। इससे पहले भी उससे लाखों रुपये वसूली के रूप में खातों में लिए जा चुके हैं। यही नहीं दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा कर्नलगंज में दर्ज कराया जा चुका है। इसके बाद एक और केस कैंट में लिखा दिया गया। आरोप है कि एक केस के सिलसिले में 2021 में मुलाकात के बाद से उसे फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।