फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि में पहले सत्र में सिर्फ पीजी की होगी पढ़ाई

Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले सप्ताह से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा। इसके लिए संस्थाओं के साथ सोमवार को बैठक होगी। सबकुछ योजना की मुताबिक चला तो इसी महीने या अगस्त के पहले सप्ताह में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करके कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में वाणिज्य, कला, विज्ञान आदि के साथ विधि, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर आदि विषयों में पढ़ाई होगी। हालांकि संसाधन को ध्यान में रखते हुए इस साल दो संकायों वाणिज्य एवं व्यापार प्रबंधन तथा मानविकी, समाज विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अध्यापकों के पद भी स्वीकृत हो गए हैं। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी नियुक्ति किए जाने की तैयारी है। जल्द ही स्थायी नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।   कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय का सत्र 16 जुलाई से शुरू होगा। जल्द ही एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 तक आवेदन लिए जाने की तैयारी है। आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि कोशिश है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द कक्षाएं शुरू की जाएं।
विज्ञापन


इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति की संबद्ध कालेजों के प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ बैठक मंगलवार को सांस्कृतिक केंद्र में होगी। इसमें दाखिले से लेकर शैक्षिक गतिविधियों और वार्षिक परीक्षा पर चर्चा होगी। कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा पर विशेष जोर होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें