फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

state university: वार्षिक के साथ होगी बैक पेपर परीक्षा

Fri, 15 Jan 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: Rajju Bhaiya State University Prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की बैक पेपर परीक्षा सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा के साथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इस व्यवस्था को केवल इसी वर्ष के लिए कोविड के कारण स्थगित हुईं परीक्षाओं के संबंध में लागू किया गया है, जिनका परीक्षाफल औसत अंकों के आधार पर निकाला गया है। बैक पेपर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है। परीक्षाफॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा।

राज्य विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह के अनुसार बैक पेपर की परीक्षा के लिए वही छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जो सत्र 2019-20 के बीए एवं बीएससी के द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम में किन्ही दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं और अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राएं केवल एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा बीकॉम के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं जो किसी एक विषय/ग्रुप में अनुत्तीर्ण हैं और परास्नातक (वार्षिकी प्रणाली) अंतिम वर्ष सत्र 2019-20 की केवल मुख्य परीक्षा के किसी एक प्रश्रपत्र में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं, जिसका प्रति प्रश्रपत्र शुल्क सात सौ रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।


परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बैक पेपर परीक्षा के लिए अनुमन्य किए गए छात्रों को सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा का परिणाम (तृतीय वर्ष का) घोषित करने से पूर्व द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा। इसके बाद ही तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

इसके साथ ही बीए, बीएससी, बीकॉम पाठ्यक्रम तृतीय वर्ष के ऐसे परीक्षार्थी जो सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को पर्यावरण अध्ययन विषय का परीक्षा फॉर्म 15 से 25 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से भरना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें