फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि: बीएससी गणित का पेपर आउट, परीक्षा निरस्त

Sun, 22 Apr 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित परीक्षा का पेपर शनिवार को आउट हो गया। प्रारंभिक छानबीन के बाद केंद्र प्रबंधन की ओर से पांच परीक्षार्थियों समेत छह के खिलाफ जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। साथ ही पांचों को तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया। देर शाम विवि प्रशासन की ओर से मंडल के सभी जिलों में स्थित केंद्रों पर शनिवार को हुई परीक्षा को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


इलाहाबाद राज्य विवि की परीक्षाओं के लिए कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को यहां बीएससी द्वितीय वर्ष के गणित भाग दो की परीक्षा होनी थी। प्रथम पाली में सुबह आठ से 10 बजे तक परीक्षा का आयोजन होना था। परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले दो छात्राओं को परिसर में ही मोबाइल देखते हुए पाया गया। संदेह के आधार पर छानबीन की गई तो पता चला कि दोनों के मोबाइल पर सुबह 6.02 मिनट पर प्रश्नपत्र मिल गया था। छात्राओं के बताने पर तीन अन्य परीक्षार्थियों का मोबाइल देखा गया तो उसमें भी प्रश्नपत्र मिला। जानकारी दी गई तो वीसी और रजिस्ट्रार  पहुंचे और जांच पड़ताल की। प्रारंभिक छानबीन के बाद केंद्र प्रबंधन की ओर से मामले में पांच परीक्षार्थियों समेत छह के खिलाफ जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। उधर विवि प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए पांचों परीक्षार्थियों को विवि की परीक्षाओं से तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया। देर शाम विवि प्रशासन ने शनिवार को इलाहाबाद समेत मंडल के चारों जिलों में हुई परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों की मानें तो नोडल सेंटर होने के कारण अन्य परीक्षा केंद्रों को वितरण के लिए गणित का प्रश्नपत्र एक दिन पहले शुक्रवार को कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज में दे दिया गया था। पेपर वहीं से आउट होने की सूचना है। मामले में रजिस्टार डॉ. साहब लाल मौर्या का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना, मुस्कान, सौम्या श्रीवास्तव, शिवम, सुमन वर्मा और श्रीनिधि उर्फ शिवम एवं बाहरी छात्र शाहबाज खान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें