फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : राज्य विवि में मौखिक परीक्षा देने पहुंचे छात्रों का हंगामा, परीक्षा शुरू होने में देरी से भड़के

Mon, 21 Nov 2022 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौखिक परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने बताया कि परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह नौ बजे निर्धारित किया गया था। छात्र समय से पहुंच गए, लेकिन परीक्षा की कोई तैयारी नहीं थी। वह एक से दूसरी जगह भटकते रहे।
विज्ञापन
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सोमवार को स्नातक की मौखिक परीक्षा शुरू होने में देर होने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक सुरक्षा गार्ड ने बंदूक उठा ली। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन



मौखिक परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने बताया कि परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह नौ बजे निर्धारित किया गया था। छात्र समय से पहुंच गए, लेकिन परीक्षा की कोई तैयारी नहीं थी। वह एक से दूसरी जगह भटकते रहे। छात्रों को कभी प्रशासनिक तो कभी अकादमिक भवन भेज दिया जाता। तभी एक गार्ड ने छात्रों को बताया कि परीक्षक नहीं आए हैं, सो परीक्षा बाद में होगी।


इस पर छात्र भड़क गए और कुलपति से मिलने के लिए अड़ गए। छात्रों ने गेट पर धक्का देना शुरू कर दिया। गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। छात्रों का आरोप है कि एक गार्ड ने उन पर बंदूक तान दी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। शाम चार बजे मौखिक परीक्षा शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन



राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं है। छात्रों की संख्या काफी अधिक थी, सो सभी के आईकार्ड चेक किए गए और इसके बाद डीन आर्ट्स और परीक्षा नियंत्रक की उपस्थिति में स्नातक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा शुरू कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें