Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के चैंपियन शेर सिंह को सम्मानित करते खेल मंत्री गिरीश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
उम्मीद जताई कि वह दिन दूर नहीं जब किसी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की झोली पदकों से भरी होगी। कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल को बढ़ावा देने में स्वयं रुचि दिखाते हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरात में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे प्रदेश के सभी 404 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया था।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन की चैंपियन सुधा सिंह को सम्मानित करते खेल मंत्री गिरीश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खिलाडिय़ों की मांग पर ही राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे खिलाडिय़ों को ट्रेन में एसी क्लास का टिकट मुहैया कराने का फैसला किया गया है। अंत में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। इसी क्रम में मैराथन के सफल आयोजन के लिए विभाग और प्रशासन की सराहना भी की।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के समापन समारोह पर कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद केशरी देवी पटेल और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने भी विजेताओं को बधाई दी। कहा, यह दौड़ पूरी कर पाना आसान नहीं है। जो सफल हुए हैं, यह उनकी मेहनत का परिणाम है और जो असफल हुए हैं, वे अपने लक्ष्य से चूके हैं, यह उनके लिए बड़ा सबक है। इसका आकलन करते हुए वे अपने प्रदर्शन में सुधार लाकर अगली बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। सांसद केशरी देवी ने जोड़ा, आयोजन से वर्ष 1993 से जुड़ी हुई हूं। स्थानीय सांसद होने की वजह से गर्व महसूस करती हूं।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के समापन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
समापन समारोह में जगत तारन स्कूल, ज्वाला देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर और आर्य कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से मुग्ध किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह, देवी प्रसाद, संदीप गुप्ता, रुस्तम खान समेत कई लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान खेल राज्यमंत्री ने ओलंपियन तथा अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता को भी सम्मानित किया। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.रंजना त्रिपाठी ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया। राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।