हादसे के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान न करने का किया एलान।
- फोटो : अमर उजाला।
महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने प्रशासन पर उतारा गुस्सा
महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौतों पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी रो पड़े। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हुआ है। प्रशासन सिर्फ वीआईपी की जी हुज़ूरी में लगा रहा। इसके अलावा उन्हें कुंभ से कोई मतलब नहीं है। किसी का बेटा चला गया तो किसी का बाप चला गया। पिछले स्नान के बाद ही हमने प्रशासन को सचेत किया था।
भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ों ने नहीं किया संगम स्नान।
- फोटो : अमर उजाला।
अखाड़ों की सवारी रास्ते से वापस लौटी। भगदड़ की घटना के बाद साधु संतों में दिखा रोष।
अखाड़ों ने अपना जुलूस रास्ते से ही वापस कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला।
अखाड़ों ने अपना जुलूस रास्ते से ही वापस कर दिया।
हादसे की सूचना के बाद छावनी में बैठे संत।
- फोटो : अमर उजाला।