चकिया स्थित माफिया अतीक के दफ्तर में मिले खून के निशान।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार तक ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है, इससे अन्य बातों का खुलासा होने के आसार हैं। फिलहाल, पुलिस यही मानकर चल रही है कि रविवार की रात वहां कोई न कोई घटना जरूर हुई है। वहां कोई पुरुष या महिला घायल हुई है। मौके पर चूड़ियां और एक कुर्ती भी मिलने से भी यह साफ है कि वहां महिला-पुरुष दोनों थे। इनकी संख्या कितनी थी, यह अभी स्पष्ट नहीं।
अतीक अहमद का चकिया स्थित कार्यालय जिसे खून मिलने के बाद से बैरीकेड कर दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, मंगलवार को पुलिस ने करबला के आसपास क्लीनिक और अस्पताल चलाने वाले कई डॉक्टरों से पूछताछ की। सवाल हुआ कि रविवार को दिन या रात में कोई घायल मरहम-पट्टी कराने तो नहीं आया था। अभी तक हुई जांच में यही पता लगा है कि अतीक के कार्यालय में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी कोई बात हो गई। किचन में भी पूरा सामान फैला पड़ा था। इस संकेत ने बड़ा सवाल खड़ा किया है कि आखिर अतीक के बंद घर में कौन खाना बनाकर टिका हुआ था। करीब सौ मीटर दूर पुलिस चौकी को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी।