आजादी के अमृत महोत्सव व भारत के जी-20 की अध्यक्षता वर्ष में निर्मल गंगा के मूल उद्देश्य से पॉलिथीन बहिष्कार व सफाई के प्रति जनजागरूकता जगाने के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे की दोनों ब्रिगेडों के सदस्यों द्वारा संगम तट पर सफाई अभियान चलाया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव व भारत के जी-20 की अध्यक्षता वर्ष में निर्मल गंगा के मूल उद्देश्य से पॉलिथीन बहिष्कार व सफाई के प्रति जनजागरूकता जगाने के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे की दोनों ब्रिगेडों के सदस्यों द्वारा संगम तट पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही तीर्थ यात्रियों को जागरूक किया व अनुरोध किया कि जीवनदायनी माँ गंगा में पॉलीथिन एवं अन्य चीजों को प्रवाहित न करें।
विज्ञापन
इस दौरान ब्रिगेड के सदस्यों ने हाथ में स्वछता एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करें से संबंधित स्लोगनों के साथ तख्तियां लेकर बड़े हनुमान मंदिर से संगम नोज तक नारे लगाते हुए रैली निकाली। सफाई एवं जागरूकता अभियान में ब्रिगेड के 35 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें एंबुलेंस अधिकारी वीबी श्रीवास्तव, उदयचंद्र मौर्य, राजीव सिंह, आलोक कुमार वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, विद्यासागर सिंह विद्या भूषण श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस जन जागरण अभियान मे ब्रिगेड के पूर्व सदस्य एके आर्या, पवन यादव, मोहीबुल्ला, सतीश कुमार व विजय कुमार ने भी अपना योगदान दिया। इसे सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई। साथ ही ऐसे जनजागरण के कार्यक्रम निरंतर चलाए जाने की जरूरत पर बल दिया।