फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर पर गरजे भाजपाई

Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मऊआइमा की जनता के साथ एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी यमुनापार को ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


इस अवसर भाजपा नेता नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि पुलिस की गोली से घायल जय सिंह पटेल का समुचित इलाज कराया जाए। दोषी पुलिस वालों पर मुकदमा लिखा जाए। भाजपा नेता अमरनाथ तिवारी और सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बवाल के दौरान पुलिस ने जिन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। पुलिस का निर्दोष लोगों के साथ किया गया बर्बरतापूर्ण व्यवहार निंदनीय है। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ धुन्नू भैया, नर सिंह, अजय पांडेय, अश्वनी, चंद्रकेश पाल, रामपलट पटेल, मिठाई लाल, दिनेश सिंह, राकेश शुक्ल, मुकेश पटेल, सतीष विश्वकर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें